Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रांची-लोहरदगा-टोरी ट्रेन की कमान महिलाओं के हाथ

रेलवे की सीनियर डीओएम श्रेया सिंह ने लोहरदगा टोरी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

10 Mar 2023

रांची-लोहरदगा-टोरी ट्रेन की कमान महिलाओं के हाथ

रांची। भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इसको लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को लोहरदगा टोरी एक्सप्रेस ट्रेन की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से महिलाओं को दी गई।

ट्रेन की सुरक्षा में तैनात रेलवे पुलिसकर्मी, रेलवे चालक, ट्रेन मैनेजर, टिकट कलेक्टर के साथ ट्रेन में तैनात गुड्स गार्ड्स के रूप में सभी कर्मचारी महिला ही कार्यरत रहीं। रेलवे की सीनियर डीओएम श्रेया सिंह ने लोहरदगा टोरी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्रेया सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह सिर्फ मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि इसको धरातल पर लाने की आवश्यकता है। रेलवे प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को एक ट्रेन की जिम्मेदारी पूरी तरह से महिलाओं को दी गई है, जिससे लोगों के बीच में यह संदेश जाए कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकती हैं।

उन्होंने बताया कि रेलवे की ओर से यह पहल इसलिए किया गया है कि महिलाओं का मनोबल बढ़़े। किसी भी परिस्थिति में महिलाएं अपने आपको मजबूत रख सकें। जब तक महिलाएं मजबूत नहीं होंगी, तब तक समाज आगे नहीं बढ़ेगा।

ट्रेन चालक के रूप में दीपाली अमृत दिखीं तो ट्रेन की मैनेजर अनुपलता ने पूरे ट्रेन का जिम्मा लिया। वहीं को पायलट के रूप में गीता कुमारी खलखो ने लोको पायलट को असिस्ट किया। ट्रेन में आरपीएफ के रूप में चंद्रानी विश्वास, कल्पना कुमारी, सरस्वती, पिंकी कच्छप, सरोज तिर्की, पूजा बारला सहित कई सुरक्षाकर्मी मौजूद रहीं।

लोको पायलट दीपाली अमृत ने बताया कि आज उन्हें काफी गर्व हो रहा है और रेलवे प्रशासन को वह धन्यवाद देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल कर समाज में यह संदेश दिया कि आधी आबादी के बगैर देश का विकास नहीं हो सकता है।

महिलाओं के द्वारा रांची से रवाना हुई लोहरदगा टोरी एक्सप्रेस करीब 11 बजे लोहरदगा पहुंचेगी। फिर उन्हीं महिलाओं के द्वारा ट्रेन दो बजे तक वापस रांची आयेगी।

रांची रेलवे अधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि इस पहल के माध्यम से वे समाज के वैसे लोगों को संदेश देना चाहते हैं, जो आज भी महिलाओं को घर में बिठाकर रखना चाहते हैं। आज भी सुदूर इलाके के कई ऐसे गांव हैं, जहां यह माना जाता है कि महिलाएं सिर्फ घर का काम कर सकती हैं। इसलिए रांची लोहरदगा ट्रेन जितने भी ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरेगी, उन क्षेत्रों के लोगों को यह बताया जाएगा कि महिलाएं सिर्फ घर ही नहीं बल्कि ट्रेन और हवाई जहाज भी चला सकती हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News